शाहजहांपुर।थाना कोतवाली क्षेत्र में स्थित मिलन मैरिज लॉन में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब दीवारों पर लगी सजावटी बेल में अचानक आग लग गई। उस समय लॉन में शादी समारोह चल रहा था, जिसके चलते लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।