नवलगढ़ के परसरामपुरा में पूर्व चिकित्सा राज्यमंत्री व पूर्व विधायक डॉ राजकुमार शर्मा के आवास पर दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे गणमान्य जनों से पूर्व मंत्री ने कुशलक्षेम जानी और दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित आकाश अठवाल का सम्मान भी किया गया।