सगड़ी: मऊ कुतुबपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, राष्ट्रहित और समरसता का दिया गया संदेश
Sagri, Azamgarh | Jan 11, 2026 आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत हरैया ब्लॉक क्षेत्र मऊ कुतुबपुर में रविवार दोपहर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय विभाग प्रचारक पूर्वी उत्तर प्रदेश अनिल रहे । वही वक्ताओं ने अपने संबोधन के माध्यम से राष्ट्रहित और समाज में समरसता का लोगों को संदेश दिया ।