टाटीझरिया: टटगांवा में पति की मृत्यु के बाद पत्नी ने भी त्यागे प्राण, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
टटगांवा में सात जन्मों का साथ निभाने पति अरूण के पीछे-पीछे चली गई पत्नी ज्योति, एक झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता संसार। टटगांवा निवासी रामचंद्र महतो के इकलौते बेटे की मौत के बाद अब बहू ने भी तोड़ा दम, बिलख रहे वृद्ध माता-पिता। पति की चिता की राख ठंडी भी न हुई थी कि शनिवार को पत्नी ने भी तोडा दम। सांसद, विधायक टटगांवा पहुंचकर शोकाकुल परिजनों का बंधाया ढाढस।