पलिया: मझगई वन रेंज में जंगली हाथियों का आतंक, गन्ने की पत्तियों में आग लगाकर रातभर फसल बचा रहे किसान, क्षेत्र में फैली दहशत
लखीमपुर खीरी जिले के मझगई वन रेंज क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड ने किसानों का जीना मुहाल कर दिया है। लगातार कई दिनों से हाथियों का झुंड गांवों के आसपास मंडरा रहा है और रात होते ही फसलों में घुसकर भारी नुकसान पहुंचा रहा है। किसान अपनी मेहनत से उगाई फसल को बचाने के लिए रात-रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं।