झारखंड में कड़ाके की ठंड, शिमला से भी ज्यादा ठंड नए साल के पहले दिन झारखंड में ठंड ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश के प्रसिद्ध ठंडे पर्यटन स्थल शिमला (8.7 डिग्री) से भी कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड और घना कोहरा बना रहेगा।