नगर पालिका के सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते शुक्रवार को पूरे शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। नियमित सफाई ठप होने से विभिन्न वार्डों, मुख्य सड़कों और चौराहों पर कचरे के ढेर लग गए, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका द्वारा पिछले तीन माह से वेतन का भुगतान न किए जाने के विरोध में सफाई कर्मियों ने शुक्रवार सुबह करीब 10 ब