डुमरियागंज: डुमरियागंज राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर को देखकर लोगों को सता रहा है बाढ़ का डर #jansamasya
डुमरियागंज स्थित राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर को देखकर क्षेत्र के लोगों को बाढ़ का डर फिर साताने लगा है। कल से राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।जिसे देखकर रमवापुर उर्फ नेबुआ, पेंडारी,धनोहरा,सिरसिया, बगहवा, आदि गांवों के ग्रामीणों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ आई तो लहलहा रही धान की फसल बर्बाद हो जाएगी ।