द्वारका: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गुरुग्राम से शादियों में हैंडबैग चुराने वाले गैंग के 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शादियों में हैंडबैग चुराने वाले गैंग के 4 बदमाशों को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों के नाम राजकुमार उर्फ़ राजू ,सुमित ,मोहित और करन है। ये सभी गुरुग्राम के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से 5 मोबाइल और 13 सिम कार्ड बरामद किये है। इनके ऊपर पहले से ही चोरी के 15 मामले दर्ज़ है।