द्वारका: पश्चिम ज़िला AATS पुलिस ने गीतांजलि पार्क से चोरी के 3 दुपहिया वाहन के साथ एक वाहन चोर को किया गिरफ्तार
पश्चिम ज़िले की AATS पुलिस ने एक वाहनचोर को सागरपुर के गीतांजलि पार्क से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए चोर का नाम शैलेंदर कुमार है जो सुभाष नगर का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की 2 स्कूटी व एक बाइक को बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही 15 आपराधिक मामले दर्ज़ है। इसकी गिरफ़्तारी से पुलिस ने 3 मामलो को सुलझाने का दावा किया है।