द्वारका: पंजाबी बाग थाना पुलिस ने द्वारका मोड़ से एक ऑटो लिफ्टर को चोरी के 3 दुपहिया वाहनों के साथ गिरफ्तार किया
पंजाबी बाग़ थाना पुलिस ने एक ऑटो लिफ्टर को द्वारका मोड़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम राजू सिंह है जो तिलक विहार का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की 2 स्कूटी व एक बाइक को बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही 5 आपराधिक मामले दर्ज़ है। इसकी गिरफ़्तारी से पुलिस ने 3 मामलो को सुलझाने का दावा किया है।