सिवनी: सिवनी नगर पालिका पर सड़क मरम्मत में लीपापोती का आरोप, कांग्रेस ने वीडियो जारी कर उठाए सवाल
Seoni, Seoni | Sep 15, 2025 सिवनी के शास्त्री वार्ड में जर्जर सड़क की मरम्मत के नाम पर नगर पालिका पर लीपापोती करने के आरोप लगे हैं। सोमवार को बताया गया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज से बबरिया जाने वाली रॉड पर बारिश से बने गड्ढों को केवल मलबा डालकर भरने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर कांग्रेस ने वीडियो जारी कर भाजपा शासित नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।