चूरू: गांव कड़वासर के युवाओं ने मानवीय पहल करते हुए पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए घर-घर से अनाज एकत्रित कर पिकअप रवाना की
Churu, Churu | Sep 11, 2025 चूरू के गांव कड़वासर के युवाओं ने पंजाब में आई त्रासदी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सराहनीय पहल की है। गांव के नौजवानों ने आपसी सहयोग से घर-घर जाकर राहत सामग्री एकत्र की, जिसमें गेहूं, बाजरा, तेल, कम्बल, चीनी, कपड़े आदि आवश्यक सामान शामिल है। यह सामग्री गांव में स्थित संत असंद महाराज की समाधि स्थल से रवाना की गई।