श्रीमद्भगवद्गीता गीता का अनुसरण करने से जीवन की दिशा सकारात्मक रूप से बदल जाती है और मुश्किल राह भी आसान हो जाती है। गीता से मनुष्य को कर्म करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। श्रीमद्भगवद्गीता हमें जीवन पथ पर कर्मों और नियमों के साथ चलने की प्रेरणा देती है, इसमें जीवन का सार समाहित है। गीता में कहा गया है कि मानव को उसके कर्मों के आधार पर ही फल मिलता है।