पंजाबी बाग थाना की पुलिस टीम ने 1 कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इमरान उर्फ चीरा के रूप में हुई है, वह वेलकम, दिल्ली का रहने वाला है। एसीपी विजय सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर मनीष चौधरी सहित अन्य की टीम ने इसे गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा।