डेहरी के टडवा प्रीमियम लीग सीजन-15 का भव्य शुभारंभ। बुधवार को शाम करीब 4 बजे डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह ने डेहरी अंतर्गत टडवा गांव में आयोजित टडवा प्रीमियम लीग सीजन-15 का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण और जोश से भरा रहा। गांव के युवाओं में क्रिकेट के प्रति गजब का जुनून देखने को मिला।