बागपत शहर के मुख्य बाजार के निकट गली में सोमवार की शाम करीब पांच बजे दो घरों में पटाखों में धमाके के साथ आग लग गई। इससे भगदड़ मच गई। घर का स्वामी मौका पाकर फरार हो गया। पड़ोसी के एक घर में पटाखे छिपाएं गए। फायर टेंडर न पहुंची तो दमकल कर्मियों ने भी सबमर्सिबल के पानी से आग बुझाई।