गोंडा: देहात कोतवाली पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया, कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद
Gonda, Gonda | Feb 3, 2025 देहात कोतवाली पुलिस ने सोमवार को कटहाघाट पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान 2 अभियुक्त अमित यादव निवासी चांदपुर सोतिया व फरहाद खां निवासी कटहरिया मोहल्ला सुभाष नगर नई बस्ती को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 1 हीरो स्पेलेण्डर प्रो बाइक बरामद किया है। 4 बजे कोतवाल देहात ने बताया कि गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है।