सिमडेगा के बड़कीबिउरा की 25 साल की जितनी नामक युवती ने पारिवारिक विवाद में कीटनाशक पीकर गुरुवार को 11:00 बजे आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने बिगड़ी तबीयत देख बिना किसी देर किए हुए उसे सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर फिलहाल इलाज चल रही है। बताया गया कि प्रेमी के साथ हुए विवाद में उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया था।