जगदीशपुर: ककीला और हरीगांव में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा को लेकर भोजपुर के डीएम ने लिया जायजा
जगदीशपुर प्रखंड के ककीला और हरिगांव गांव में 16 फरवरी को प्रगति यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां और क्लस्टर योजना के तहत चल रहे कार्यों का डीएम तनय सुल्तानिया ने अधिकारियों के साथ जायजा लिया। स्थानीय अधिकारियों से चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली और दो दिनों के अंदर सभी कार्यों को कंप्लीट करने का निर्देश दिया।