बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय पहुंचते ही तेजस्वी और लालू पर जमकर बरसे
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय पहुंचते ही एक बार फिर तेजस्वी और लालू पर जमकर अपना भड़ास निकाल है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि कुछ लोगों के द्वारा सरकार को बदनाम करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपराधी को संरक्षण दे रहे हैं जिससे नीतीश कुमार बदनाम हो।