थावे दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य की धीमी प्रगति को लेकर जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। रविवार को डीएम व सदर विधायक सुभाष सिंह के साथ थावे दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने न्यास समिति के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक कर मंदिर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य पर चर्चा की।