विदिशा नगर: रामलीला मैदान में कलेक्टर, एसपी सहित रामलीला समिति के सदस्यों ने किया भूमि पूजन, मकर संक्रांति पर 125वें वर्ष में प्रवेश
विदिशा का ऐतिहासिक रामलीला मेला 125 वे वर्ष में मकर संक्रांति से प्रवेश कर रहा है मंगलवार दोपहर 2 बजे मेला परिसर में विधिवत पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया गया। इस दौरान रामलीला मेला समिति के पदेन अध्यक्ष और कलेक्टर अंशुल गुप्ता, एसपी रोहित काशवानी, रामलीला मेला समिति के प्रधान संचालक, सहसंचालक, सचिव सहित अन्य पदाधिकारी सम्मिलित रहे।