खरगोन जिले में बुधवार को दोपहर 2 बजे हुआ एक विवाह समारोह चर्चा का विषय बन गया। आमतौर पर जहां शादियों में वैदिक मंत्रोच्चार और पंडित द्वारा लग्न कराया जाता है, वहीं रामपुरा निवासी राहुल बड़ोदे ने एक अलग और प्रेरणादायी रास्ता चुना। वर-वधू ने भारतीय संविधान को साक्षी मानकर दांपत्य जीवन की शुरुआत की और सामाजिक समरसता व संवैधानिक मूल्यों का संदेश दिया।