औरैया: कोतवाली क्षेत्र के संकट मोचन के समीप ऑटो से गिरकर किशोर हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
कोतवाली क्षेत्र के लेडीज मार्केट स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप अंश पुत्र गौरव बिश्नोई घर के बाहर खड़े ऑटो में खेल रहा था कि तभी अचानक से ऑटो अपने आप चल पड़ा। जिससे गिरकर अंश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।