औरैया: नगर पालिका क्षेत्र औरैया में बाजार बंदी बेअसर, व्यापारी जिलाधिकारी के आदेश को नहीं मान रहे
जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी द्वारा बाजार बंदी के दिनों का निर्धारण किया गया था। जिसके तहत रविवार को नगर पालिका क्षेत्र औरैया के अंतर्गत सभी दुकानों को बंद रखने के आदेश दिए गए थे। मगर व्यापारी उनके आदेशों की अवहेलना करते हुए अपनी दुकान खोले हुए नजर आए। आप वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं कि किस प्रकार से व्यापारी अपनी दुकान खोलकर अपना काम चला रहे हैं।