गाजीपुर।जिला कारागार गाजीपुर में आयोजित जीपीएल-5 के तहत ले-ग्राउंड क्रिकेट मैच में बैरक नंबर 6 और बैरक नंबर 7 के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैरक नंबर 6 की टीम ने 59 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में बैरक नंबर 7 की टीम ने संघर्षपूर्ण खेल दिखाया, लेकिन अंतिम समय में चार रन से मैच हार गई। मुकाबला आखिरी ओवर तक खिंच गया।