मनेर: सादिकपुर गंगा घाट पर नहाने के दौरान डूब कर मरे युवक का शव पुलिस ने किया बरामद
Maner, Patna | Apr 23, 2024 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत सादिकपुर गंगा घाट पर नहाने के दौरान एक दिन पूर्व डूबकर मरे युवक राहुल कुमार का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव को बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेज दिया है। मनेर थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने बताया कि नहाने के दौरान डूब कर मरे राहुल के शव को गंगा घाट से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।