मनेर: गौरेया स्थान गांव से ब्यापुर मायके जाने के लिए घर से निकली एक विक्षिप्त महिला रास्ता भटककर हुई लापता
Maner, Patna | Apr 22, 2024 पटना जिले के मनेर, गोरैया स्थान गांव की रहने वाली मानसिक रूप से बीमार (विक्षिप्त) चल रही रेखा देवी नामक महिला अपने मायके ब्यापुर गांव जाने के दौरान रास्ता भटककर लापता हो गयी। जिसे लेकर महिला के पति रणधीर राय ने पटना जिले के मनेर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। लापता महिला के जानकारी मिलने पर मो. (9431046885, 8825348784) पर संपर्क करे।