लोहरदगा: बाइक सवार ने पंचायत समिति सदस्य के पति को मारी टक्कर, हालत गंभीर, रिम्स रांची रेफर
लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के जोरी सहेदा मुख्य सड़क पर मंगलवा शाम करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। घायल व्यक्ति की पहचान जोरी पंचायत की पंचायत समिति सदस्य सुनीता उराँव के पति महावीर उराँव (45 वर्ष) के रूप में हुई है। वे खेत जा रहे थे, तभी गड्डरी पारा के पास यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक तेज रफ्तार में थी औ