भारतीय किसान संघ आलोट द्वारा गुरुवार दोपहर राड़ी वाली माता गौशाला, खामरिया में गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गौपूजन एवं आरती से हुई। संघ के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने मिलकर गौमाता की सेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा अधिक से अधिक लोगों को गौसंवर्धन और संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया