रमना प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में लोक आस्था का महापर्व छठ धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। व्रतधारियों ने नहाय-खाय के साथ रविवार को शाम करीब साढ़े 4बजे पूरे विधि-विधान से भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य समर्पित किया।प्रखंड मुख्यालय के टेढ़की पुल स्थित छठ पूजा समिति ने व्रतधारियों के स्नान के लिए कृत्रिम झरना, रोशनी और ध्वनि की विशेष व्यवस्था की।