लाडपुरा: कोटा में चोरों ने शटर काटकर ज्वेलरी शॉप में की चोरी, मकान मालिक को लॉक कर गहनों से भरी अलमारी बाइक पर रखकर फरार हुए
Ladpura, Kota | Feb 2, 2026 कोटा के अनंतपुरा थाना इलाके में बीती रात चोरी की वारदात सामने आई, जहां ट्रक यूनियन के नजदीक स्थित एक ज्वेलरी शॉप को दो चोरों ने अपना निशाना बनाया। रात के करीब ढाई बजे, बाइक पर सवार होकर पहुंचे इन चोरों ने गैस कटर से दुकान का शटर काटा और फिर अंदर के कांच के गेट का ताला तोड़कर घुस गए।