छातापुर प्रखंड के राजेश्वरी पूर्वी के चरने पंचायत स्थित कैनजारा गांव में गुरुवार को नववर्ष के उपलक्ष्य में संतमत सत्संग सह प्रवचन का आयोजन किया गया। प्रखंड प्रमुख आशिया देवी के आवास पर गतवर्ष की भांति आयोजित कार्यक्रम में लगुनिया आश्रम के रौशन बाबा सहित कई साधु संतों का आगमन हुआ। वहीं दो सत्रों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैकडों की संख्या में सत्संगप्रेमी