मथुरा: सनसिटी के पास जमीन के फर्जी बैनामा मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड और रजिस्ट्री की फोटो कॉपी बरामद
थाना जैत इलाके में कूट रचित दस्तावेजों के जरिए जमीन का बैनामा करने के मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वीआइपी रोड सनसिटी कॉलोनी के पास से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 11 कूट रचित आधार कार्ड, एक कूट रचित रजिस्ट्री की फोटो कॉपी, और मोबाइल बरामद हुआ। रविवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर कोर्ट में पेश कर दिया।