शाहबाद: ककरघटा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
सोमवार की शाम 6:30 बजे हरदोई हाईवे पर ककरघटा के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया निवासी दिनेश चंद्र पुत्र रघुवर दयाल बाइक से वापस अपने गांव जा रहा था। वह जैसे ही ककरघटा गांव के पास पहुंचा पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।