फिरोज़ाबाद: जलालपुर इलाके में ट्रांसफार्मर से कटिया तार लगाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, करीब 5 लोग हुए घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र के गांव जलालपुर में ट्रांसफार्मर पर कटिया तार लगाने को लेकर बलराम ऒर हरीश्याम नामक पक्ष के बीच लाठी डंडो सें संघर्ष हुआ है। ख़ूनी संघर्ष में बलराम पक्ष की तरफ सें एक वृद्ध महिला समेत 5 लोग जख़्मी हुये है। मोके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।