आरा: छठ करने दिल्ली से मुंगेर जा रहा परिवार छोटी सासाराम पुल के समीप डिवाइडर से टकराया, एक महिला हुई जख्मी
Arrah, Bhojpur | Nov 4, 2024 दिल्ली से चलकर मुंगेर जा रहा एक परिवार की कार छोटी सासाराम पूल के समीप डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार महिला रीता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।जख्मी महिला की बेटी ने बताया कि वह लोग दिल्ली से चलकर मुंगेर छठ करने जा रहे थे। तभी डिवाइडर से कार टकरा गई। ग्रामीणों की मदद से महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।