बरेली में दीपावली के शुभ अवसर पर रविवार शाम बरेली पुलिस लाइन में दीपोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में एक साथ 55 हजार दीये जलाए गए, जिससे पूरा परिसर सुनहरी रोशनी से नहा उठा। दीयों की झिलमिल रोशनी और “जय मां लक्ष्मी” के जयघोष से माहौल भक्तिमय बन गया। कार्यक्रम में एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार सहानी, एसएसपी अनुराग आर्य, डीएम अविनाश सिंह,