नाला: मोहजोड़ी के गिरधारी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया
Nala, Jamtara | Oct 22, 2025 बुधवार सुबह से अपराह्न 3 बजे तक गोवर्धन पूजा पर मोहजोड़ी गिरधारी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव विधि विधान पूर्वक संपन्न हुआ| इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया भगवान गिरधारी का दर्शन, भजन-कीर्तन और भंडारे में शामिल हुए| इस दौरान 56 प्रकार के भोग भगवान श्री कृष्ण को अर्पित किए गए| पूजा अनुष्ठान के समापन पर मच्छप महोत्सव का भी आयोजन किया गया|