चूरू: रतनगढ क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय अविवाहिता बनी मां, रतनगढ पुलिस पहुंची चूरू जिला अस्पताल
Churu, Churu | Aug 25, 2024 चूरू जिले के रतनगढ थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय अविवाहिता ने चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में नवजात बच्ची को जन्म दिया है। 22 वर्षीय युवती मंदबुद्धि बताई जा रही है। सूचना के बाद रतनगढ पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों व युवती से मामले की जानकारी जुटाई। इधर प्री मेच्योर डिलेवरी होने की वजह से नवजात को नीकु वार्ड में भर्ती किया गया है।