चूरू: जिला जेल के सामने स्कोर्पियो की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति घायल, कोतवाली थाने में दिया परिवाद
Churu, Churu | Aug 25, 2024 चूरू की जिला जेल के सामने रविवार को एक स्कोर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया और स्कॉर्पियो टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल व्यक्ति को अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां मौजूद डाॅक्टर व नर्सिग स्टाफ ने उसका ईलाज किया।