चूरू: फिरोजाबाद से गोगामेड़ी जा रहा व्यक्ति हरपालु रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरकर हुआ घायल, लाया गया जिला अस्पताल
Churu, Churu | Aug 25, 2024 उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद से गोगामेड़ी जा रहा एक व्यक्ति हरपालु में चलती ट्रेन से गिरने पर घायल हो गया। घायल को 108 एम्बुलेंस की मदद से चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल लाया गया। जहां मौजूद डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने उसका ईलाज शुरू किया। अस्पताल में फिरोजबाद निवासी 60 वर्षीय धर्मेन्द्र ने बताया कि वह फिरोजाबाद से गोगाजी महाराज के दर्शन करने के लिए जा रहा था।