कानपुर: थाना जाजमऊ में टेनरी में मजदूर की मौत पर साथियों ने जमकर काटा हंगामा
थाना जाजमऊ के गज्जूपुरवा स्थित न्यू ऐरा टेनरी में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में एक मजदूर की मौत होने पर उसके साथियों ने टेनरी के बाहर शव को रखकर हंगामा किया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाया। एसीपी छावनी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक का नाम नगीना दास है वह पटना का रहने वाला है मृतक के शव को पोर्स्टमार्टम के लिए भेजा गया है