युवती ने पुलिस को शिकायत में बताया कि एक लड़का उसको व्हाट्सएप कॉल कर और व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेज करके परेशान कर रहा है। अपने साथ संबंध बनाने के लिए भी मजबूर कर रहा है। जिसके बाद उसने इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।