प्रयागराज: कर्नलगंज थाना परिसर में डीसीपी नगर ने होली और रमजान पर्व के मद्देनज़र स्थानीय लोगों के साथ की बैठक
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में आगामी होली तथा रमजान पर्व को लेकर पुलिस लगातार अलर्ट मोड पर है,तथा त्योहारों को सकुशल संपन्न करने के लिए विभिन्न स्थान पर अधिकारियों द्वारा लोगों के साथ बैठक कर त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की जा रही है,आज बृहस्पतिवार को कर्नलगंज थाना परिसर में डीसीपी नगर अभिषेक भारती द्वारा स्थानीय लोगों के साथ बैठक की गई।