प्रयागराज: रसूलपुर मरियाडीह में करीब 25 बीघा अवैध प्लाटिंग को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने किया ध्वस्त
जैद खालिद व अन्य द्वारा रसूलपुर मरियाडीह प्रयागराज में लगभग 25 बीघा में की गई।अवैध प्लाटिंग को प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया है। आज बृहस्पतिवार को करीब 2:00 बजे के आसपास इसका वीडियो भी सामने आया है।इसमें देखा जा रहा है कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर से कार्यवाही की गई है।