प्रयागराज: महाकुंभ 2025 के दौरान खादी स्टालों पर ₹13.84 करोड़ का हुआ कारोबार, जमकर हुई खरीदारी
महाकुंभ 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा की धारा में आस्था की डुबकी लगाई तो वहीं कई स्थानों पर व्यापार में भी इजाफा हुआ है ।आज बृहस्पतिवार को करीब 1:00 के आसपास यह जानकारी सामने आई है,जिसमें बताया जा रहा है कि महाकुंभ के दौरान खादी स्टालों पर ₹13.84 करोड़ का कारोबार हुआ है। जबकि महाकुंभ के दौरान खादी युवाओं की पहली पसंद बना रहा।