कोचस: जमीनी विवाद में कोचस के वार्ड नंबर 5 में महिला के साथ मारपीट, थाने में प्राथमिकी दर्ज
Kochas, Rohtas | Jun 25, 2024 कोचस नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 में जमीन के विवाद में एक महिला के साथ मारपीट किया गया है। मारपीट का आरोप पीड़ित महिला मीना देवी ने कोचस के हि महेंद्र साह, संदीप कुमार एवं दिलीप कुमार पर लगाया है। पुलिस कांड दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करते हुए अग्रिम कार्रवाई कर रही है।