सिमडेगा: सावन के तीसरी सोमवारी के मौके पर सलडेगा स्थित सरना महादेव में जलाभिषेक के लिए उमड़ी जन सैलाब
सावन के तीसरी सोमवारी के मौके पर सलडेगा स्थित सरना महादेव मंदिर में सोमवार की अहले सुबह से जलाभिषेक के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ी जहां पर सभी लोगों ने कतारवध तरीके से जलाभिषेक किया। गौरतलब हो उड़ीसा के वेदव्यास से 75 किलोमीटर पैदल यात्रा करते हुए 5000 की संख्या में कांवरिया मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया।